दर्रा किसे कहते है ? | भारत के प्रमुख दर्रे व उनके स्थान | What is called a pass? What are passes? Major passes of India
भारत के प्रमुख दर्रे
आज हम इस आर्टिकल में दर्रा किसे कहते है ? क्या होते है ? इस विषय पर बात करेंगे | भारत के प्रमुख दर्रे के विषय मे चर्चा करेंगे , इस में भारत के सभी राज्य के दर्रे के बारे में चर्चा करेंगे यह दर्रे सभी परीक्षा की द्रष्टि से महत्वपूर्ण है |
दर्रा किसे कहते है ? हम इस आर्टिकल में दर्रा क्या होता है ? , दर्रा किसे कहते है ? इस विषय पर चर्चा करेंगे | दर्रा उसे कहते है जो दो दो पहाड़ो की ढलान के बीच जो समतल जगह होती है , उसे दर्रा कहते है | दर्रा जहा से आसानी से आया - जाया जा सके उसे उसे दर्रा कहते है |
लद्दाख के प्रमुख दर्रे :-
1 जोजिला या जोजी दर्रा -
i) श्रीनगर - लेह मार्ग को जोड़ता है |
ii) कारगिल जिले में स्थित है |
iii) इसका निर्माण सिंध नदी के दुवारा हुआ है |
iv) यह दर्रा कश्मीर घाटी को अपने पश्चिम में द्रास और सुरु घाटियों को जोड़ता है |
v) इसकी उचाई - 3528 M (11575 Ft)
जम्मू & कश्मीर के प्रमुख दर्रे :-
1 काराकोरम दर्रा -
i) यह दर्रा भारत के सबसे ऊचे दर्रे में से एक है
ii) काराकोरम पर्वतमाला में स्थित है
iii) इसकी उचाई लगभग - 5624 M (18176 फिट ) यह भातर जा सबसे ऊचा दर्रा है , यह से चीन को जाने का रास्ता भी है |
2 पीरपंजाल दर्रा -
i) पीरपंजाल पर्वतमाला में है |
ii) इस दर्रे से मुग़ल सड़क गुजरती है
iii) इस दर्रे के उत्तर में श्रीनगर व दक्षिण में जम्मू स्थित है |
iv) कल्हण के अनुसार - इसका प्रचीन नाम " पञ्चालधारा " है |
नोट - दर्रा को संस्कृत में 'धारा' कहा जाता है |
vi) इसकी उचाई - 3490 मीटर
3 बनिहाल दर्रा -
i) जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है
ii) जवाहर सुरंग (2.85 KM ) इसी दर्रे में है |
4 बुर्जिल दर्रा -
i) श्रीनगर से गिलगित को जोड़ता है |
हिमाचलप्रदेश के प्रमुख दर्रे :-
1 शिपकिला दर्रा दर्रा -
i) यह शिमला से तिब्बत को जोड़ता है |
ii) इसका निर्माण सतलज नदी के दुवारा हुआ है |
2 रोहतांग दर्रा -
i) भारत के हिमाचलप्रदेश राज्य में कुल्लू घाटी और लाहोर तथा स्पीति घाटियों के बीच स्थित है
3 बड़ालाचा दर्रा -
i) मंडी से लेह को जोड़ता है |
4 यांग्जी दीवान दर्रा
5 भाबा दर्रा
6 पारंग दर्रा
7 मणिरंग दर्रा
उतराखंड के प्रमुख दर्रे :-
1 माना दर्रा -
i) इसको माना -ला , चिरबितया दर्रा , चिरबितया - ला ,और डूंगरी - ला के नाम से भी जाना जाता है |
ii) माना नाम " मणिभद्र आश्रम " से निकला है |
iii) हिमालय क्षेत्र में भारत और तिब्बत के बिच स्थित है |
iv) यह उत्तराखण्ड राज्य में नंदा देवी वायोस्फियर रिजर्व से जास्कर पर्वत श्रेणी के पूर्वी छोर तक फैला हुआ है |
v) इसी दर्रे में देवताल झील है , जहां से अलकनंदा की सहायक नदी सरस्वती का उद्गम होता है |
2 थांगा दर्रा -
i) यह दर्रा उत्तराखण्ड के कुमाऊ श्रेणी में स्थित है |
3 लिपुलेख दर्रा -
i) भारत - चीन सीमा पर उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है |
4 नीति दर्रा
सिक्किम के प्रमुख दर्रे :-
1 नाथू - ला ( दर्रा )
i) नाथू - ला ( दर्रा ) समुद्री तल से 4404 मीटर (14450 फीट ) की उचाई पर है |
ii) सिक्किम की राजधानी गंगटोक से लगभग 55 किमी. पूर्व में स्थित है |
iii) नाथुला भारत तथा चीन का तीसरा सबसे बड़ा सीमा व्यापार मार्ग है | अन्य दो है - उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा और हिमाचलप्रदेश का - शिपकी -ला है |
iv) इसे वर्ष 1962 में भारत - चीन युद्ध के दौरान बंद कर दिया गया था , लेकिन भारत व चीन के मध्य व्यापार की विस्तार की उद्देश्य से इसे 6 जुलाई, 2006 को पुनः खोल दिया गया |
नोट - ध्यान दे की ' ला ' शब्द तिब्बती भाषा में दर्रे को कहा जाता है |
2 जेलेप - ला ( दर्रा )
i) यह दर्रा पूर्वी सिक्किम जिले को ल्हासा ( तिब्ब्बत ) से जोड़ता है |
अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे :-
1 बोमडि - ला ( दर्रा )
i) बोमडिला अरुणाचल प्रदेश के कामेंग जिला को ल्हासा ( तिब्बत ) से जोड़ता है |
2 यांग्याप दर्रा
i) यांग्याप दर्रे के पास से ही ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है |
ii) यहाँ से चीन की लिए भी मार्ग जाता है |
3 दिफू दर्रा
भारत और म्यामार की सीमा पर स्थित है |
4 पांगसाऊ दर्रा
यह भी भारत व म्यामार की सीमा पर स्थित है |
मणिपुर के प्रमुख दर्रे :-
तुजू दर्रा
तुजू दर्रा से म्यामार जाने का मार्ग है |
महाराष्ट्र के प्रमुख दर्रे :-
1 थालघाट
i) थालघाट दर्रा प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख दर्रा है , यह पश्चिमी घाट में स्थित है |
प्रायद्वीपीय - प्रायद्वीपीय / प्रायदीप उसे कहते है जो तीनों तरफ से पानी से घिरा हो और एक तरफ जमीन से लगा हो उसे प्रायद्वीपीय / प्रायदीप कहते है |
पश्चिमी घाट - पश्चिमी घाट भारत के पश्चिम के तट पर स्थित पर्वत श्रंखला को कहा जाता है | पश्चिमी घाट को सह्याद्रि भी कहा जाता है |
ii) इससे होकर मुंबई - कोलकत्ता मार्ग गुजरता है | यह मुंबई को नासिक से जोड़ता है |
2 भोरघाट
i) खंडाला घाट भी कहा जाता है |
ii) यह से मुंबई - पुणे - बेलगाव - चेन्नई के लिए रेल व सड़क मार्ग जाता है |
केरल के प्रमुख दर्रे :-
1 पालघाट दर्रा
i) यह दर्रा केरल व तमिलनाडु को जोड़ता है |
ii) यह दर्रा नीलगिरी और अन्नामलाई की श्रेणियों की बीच स्थित है |
iii) पालघाट दर्रा को पालक्काड़ गैप के नाम से भी जाना जाता है |
iv) केरल में स्थित इस दर्रा में से कालीकट - त्रिचूर - कोयम्बटूर को आपास में जोड़ता है |






